गौतमबुद्ध नगर से सपा प्रत्याशी बने डॉ महेंद्र नागर

0
621
सपा

इंडिया गठबंधन से सपा से प्रत्याशी बनाए गए डॉक्टर महेंद्र

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर से इंडिया गठबंधन की ओर से डॉक्टर महेंद्र नागर प्रत्याशी बनाए गए। डॉ महेंद्र नागर को सपा से गौतमबुद्ध नगर से प्रत्याशी घोषित होने पर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने महानगर संगठन की ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

सपा

डॉ महेंद्र नगर ने कहा कि इस बार गौतमबुद्ध नगर से इंडिया गठबंधन भारी मतों से जीतने जा रही है। वर्तमान सांसद द्वारा 10 सालों में जो लोगों से वादे किए गए थे वह एक भी वादे पूरे नहीं किए गए हैं। जनता वर्तमान सांसद से परेशान है। इसका जवाब जनता अपने वोट से देने का काम करेगी ।

और इस बार इंडिया गठबंधन यहां भारी मतों से जीतने का काम करेंगी। प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का तहे दिल से धन्यवाद भी दिया है।

Read This Also: किसानों का मांग पूरी नहीं हुयी तो सपा भी किसानों के साथ दिल्ली को कुच करेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here