किसानों ने Noida Authority पर की तालाबंदी

0
277

Noida Authority

Noida में एक तरफ राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल से किसानों को गिरफ्तार कर लुक्सर जेल ले जाया गया। वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन मंच की ओर से Noida Authority पर तालाबंदी की गई।

यह तालाबंदी मंगलवार शाम करीब 4 बजे की गई। किसानों का आरोप है कि अथॉरिटी के अंदर से हमारे दो किसान प्रतिनिधियों को गिरफ्तार किया गया। हंगामे के बाद दोनों किसान प्रतिनिधियों को रिहा कर दिया गया है। वहीं तालाबंदी के बाद किसानों ने साफ कहा कि भाइयों के साथ उन्हें भी जेल में डाला जाए।दरअसल अपनी मांगों को लेकर नोएडा अथॉरिटी पर किसानों का धरना एक महीने से ज्यादा समय से चल रहा है। यह धरना भारतीय किसान यूनियन मंच की ओर से किया जा रहा है। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा ने कल एक्सप्रेसवे जाम कर प्रदर्शन किया था। उन्हें आज राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल से गिरफ्तार किया गया।

इसकी जानकारी मिलते ही अथॉरिटी के बाहर बैठे किसान भी भड़क गए। धरना स्थल पर जमकर नारेबाजी हुई। दोपहर तक धरना शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा। इसके बाद किसानों को सूचना मिली कि उनके दो साथी जो किसी काम से प्राधिकरण के अंदर गए थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद किसानों ने प्राधिकरण के गेट नंबर-4 पर ताला जड़ दिया ।उन्होंने नारेबाजी भी की।

पूरे दिन प्राधिकरण में प्रवेश बंद रहा

किसानों की गिरफ्तारी के बाद प्राधिकरण में सिर्फ कर्मचारियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई। पूरे दिन प्राधिकरण में आम लोगों का प्रवेश बंद रहा। ऐसे में आवंटियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान डीसीपी राम बदन सिंह ने किसानों को समझाने का प्रयास किया।

किसानों के अनुरोध पर पुलिस ने दोनों प्रतिनिधियों को छोड़ दिया। जिसके बाद किसान शांत हुए।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here