Noida औद्योगिक क्षेत्र में खुली शराब की दुकान विरोध में उतरे उद्योगपति

0
121

शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में उद्योगपतियों और स्थानीय व्यापारियों का प्रदर्शन

Noida औद्योगिक क्षेत्र  में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में उद्योगपतियों और स्थानीय व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। दुर्गा मंदिर और मस्जिद के आसपास शराब की दुकान नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने का आरोप है। इसको लेकर स्थानीय व्यापारियों में काफी रोष है।

बता दे कि इसको लेकर एसोसिएशन ऑफ कॉमन फैसिलिटी एरियाज फॉर इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों नेशासन व प्रशासन को पत्र लिखकर इस दुकान को तत्काल बंद कराने की मांग की है।एसोसिएशन के महासचिव सतनारायण गोयल ने बताया कि यह औद्योगिक क्षेत्र 1973 से स्थापित है और यहां शराब की दुकान का खुलना औद्योगिक वातावरण को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।

Noida औद्योगिक क्षेत्र में खुली शराब की दुकान विरोध में उतरे उद्योगपति
Noida औद्योगिक क्षेत्र में खुली शराब की दुकान विरोध में उतरे उद्योगपति

इसके अलावा, इस शराब की दुकान के स्थान को लेकर भी गंभीर आपत्ति जताई गई है, क्योंकि यह दुकान एक प्राचीन दुर्गा मंदिर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। नियमानुसार, किसी भी धार्मिक स्थल, शैक्षणिक संस्थान या अस्पताल के पास शराब की दुकान खोलना प्रतिबंधित होता है। उत्तर प्रदेश आबकारी नीति के तहत कम से कम 100 मीटर की दूरी तक ऐसे प्रतिष्ठानों के पास शराब की दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाती। इस मामले में नियमों का उल्लंघन हुआ है, जिसके चलते इसे तुरंत बंद कराया जाना चाहिए।संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रशासन से अपील की है

कि औद्योगिक क्षेत्रों में शराब की दुकानों को अनुमति न दी जाए और इस मामले में शीघ्र निर्णय लिया जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उद्योगपति सामूहिक विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here